मंत्री राकेश सचान ने दी सफाई – , कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें

IMG_20260930_204332
Spread the love

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मीडिया में क्रॉस वोटिंग की अटकलें तेज होने के बाद मंत्री राकेश सचान ने बयान जारी करते हुए कहा – *”मीडिया अफवाह फैला रहा है, कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें।”*

उन्होंने कहा कि विधानसभा परिसर में सभी दलों के नेताओं से मुलाकात होती रहती है। अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात भी एक सामान्य शिष्टाचार भेंट थी, इसे अन्यथा न लिया जाए।

राकेश सचान ने कहा कि वे भाजपा के सच्चे सिपाही हैं और पूरी निष्ठा के साथ योगी सरकार और पार्टी के साथ खड़े हैं। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने मीडिया से अपील की है कि बिना तथ्य के खबरें न चलाई जाएं जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम फैले।

गौरतलब है कि सुबह से एक तस्वीर वायरल हो रही थी जिसमें राकेश सचान अखिलेश यादव और धनराज नाथवानी के साथ नजर आ रहे थे, जिसके बाद से सियासी गलियारों में क्रॉस वोटिंग की चर्चाएं तेज हो गई थीं।