जनहित संकल्प पार्टी की कोर कमेटी का बैठक संपन्न,
सरदार पटेल एकता रथ के माध्यम से प्रदेशव्यापी न्याय यात्रा हेतु भरी हुंकार
* न्याय यात्रा सफल करने हेतु जनहित संकल्प पार्टी ने गठित की कमेटीयाँ*
* अशोक पटेल को जनहित संकल्प पार्टी वाराणसी की कमान तथा मनोज पटेल बने जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष *
* 12 जून से निकलेगी न्याय यात्रा*
बिपिन कटियार (खबर दस्तक.in)जनहित संकल्प पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक बनारस में दिनांक 07 जून 2026 को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के हरिहरपुर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई। बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में डॉक्टर आर एस पटेल जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर जनहित संकल्प पार्टी के बिना किसी की सरकार बनने वाली नहीं है इसलिए कार्यकर्ता न्याय यात्रा में अपनी ताकत झोक दें,अब उत्तर प्रदेश के अंदर लाल पीली क्रांति का हुंकार होगा।
बैठक के दौरान कोर कमेटी द्वारा तमाम प्रस्ताव लाए गए जिसको जनहित संकल्प पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी एवं JSP कोर कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर. एस. पटेल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अशोक पटेल प्रधान को वाराणसी जिला अध्यक्ष तथा मनोज पटेल को जनपद मऊ का जिला अध्यक्ष घोषित किया।
डॉ. आर. एस. पटेल ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में 12 जून से मऊ जनपद के मधुबन से प्रारंभ होने वाली “सरदार पटेल एकता रथ द्वारा “न्याय यात्रा” को ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। यह यात्रा 12 जून से शुरू होकर 15 जुलाई को मुगलसराय में प्रथम चरण संपन्न होगा,
कार्यक्रम का संचालन सरदार सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश महासचिव सुनील सिंह फौजी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में जनहित संकल्प पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, सुरेश पटेल, मऊ के मधुबन प्रभारी यशवंत सिंह चौहान, मुगलसराय प्रभारी घनश्याम पटेल, शिवपुर विधानसभा प्रभारी सत्यनारायण पटेल, चुनार विधानसभा प्रभारी महेंद्र सिंह पटेल, मड़िहान विधानसभा प्रभारी टिंकू बाबा, घोरावल विधानसभा प्रभारी डॉक्टर अरविंद पटेल,करछना विधानसभा प्रभारी RK पटेल, चायल विधानसभा प्रभारी इंजीनियर गोविंद पटेल चित्रकूट विधानसभा प्रभारी आरके पटेल बराहे,बिंदकी विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह भामाशाह, SWC के चेयरमैन एडवोकेट रामलाल, सुधीर सिंह पटेल,प्रेमी पटेल, उमेश प्रजापति, राहुल पटेल, रोहित पटेल, विशाल पटेल, अमन वर्मा, आनंद पटेल, रामप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष गोंडा, अभिनव पटेल सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।
