बिपिन कटियार खबर दस्तक in l उत्तर प्रदेश के शासन-प्रशासन में 33 वर्षों तक SDM, ADM, CDO, DM, Secretary, विकास प्राधिकरण और Special Secretary जैसे अहम पदों पर रहकर जनता की सेवा करने वाले एक रिटायर्ड वरिष्ठ अधिकारी ने अब जीवन की दूसरी पारी को लेकर जनता के बीच रायशुमारी शुरू की है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा – *”रायशुमारी। मैंने उत्तरप्रदेश के शासन-प्रशासन में विभिन पदों पर रह कर सरकारी सेवक के रूप में 33 वर्षों तक जनता की सेवायें की और अब सरकारी सेवा से निवृत्त हो गया हूँ। तन और मन दोनों बेरोजगार हो गए हैं और यदि दोनों को स्वस्थ रहना है तो उन्हें रोजगार की ख़ुराक चाहिए।”*
उन्होंने आगे लिखा कि बहुत दिनों से दिलो-दिमाग़ में कसमकश चल रही थी कि जीवन की द्वितीय पारी की शुरुआत कहाँ से की जाय जिससे पहली पारी के 33 साल के बेजोड़ अनुभवों को जोड़ देने से पहली पारी से बेहतर एवं ज़्यादा जनसेवा द्वितीय पारी में की जा सके।
समय-समय पर शुभचिंतकों, मित्रों और फेसबुक फ्रेंड्स द्वारा राजनीति में आकर जनता की सेवा करने की सलाह मिलती रही है। इसी उधेड़-बुन के बीच उन्होंने भारत के विस्मार्क लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी के शुभ जन्मदिवस के अवसर पर जनता से सलाह-मशविरा करने का फैसला किया।
*उन्होंने जनता से सीधा सवाल किया है – “क्या मुझे राजनीति में आना चाहिए और 2027 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए?”*
रिटायर्ड अधिकारी के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। कोई उनके अनुभव को राजनीति में जनता के लिए फायदेमंद बता रहा है, तो कोई उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। अब देखना होगा कि जनता की रायशुमारी के बाद वह क्या फैसला लेते हैं।
