खबर दस्तक.in जनपद गोरखपुर में आज ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस पदयात्रा का नेतृत्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया।
पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर सरदार पटेल जी की प्रतिमा के पास स्थित माता काली मंदिर तक गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में झंडा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल चले और कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
हाथों में तिरंगा और भाजपा के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” के नारे लगाए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।
यह पदयात्रा चुनाव आयोग के SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के समर्थन में निकाली गई, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।
