लखनऊ | कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं। जनसमस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।