विपिन कटियार खबर दस्तक.in 2027 से पहले यूपी में सरदार पटेल के नाम पर सबसे बड़ा OBC दांव चल गया है। कुर्मी-पटेल वोट बैंक के लिए सत्ता और विपक्ष दोनों ने 31 अक्टूबर को आमने-सामने की तैयारी कर ली है।
*सत्ता पक्ष का प्लान -*
*1. 98 जिलों में ‘सबसे ऊंचे सरदार’ अभियान:* बीजेपी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में एक साथ बड़े कार्यक्रम करेगा। थीम रखी गई है – ‘सबसे ऊंचे सरदार’।
*2. बरेली में मेगा शो:* कुर्मी बेल्ट के केंद्र बरेली में बड़ी जनसभा होगी। मकसद – कुर्मी समाज को एक मंच पर लाना।
*3. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से राष्ट्रवाद का तड़का:* बीजेपी नेता हर जिले में PM मोदी द्वारा बनवाई गई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण के संदेश को घर-घर ले जाएंगे।
*4. टारगेट 48-50 सीटें:* ये पूरा अभियान सिर्फ जयंती नहीं, बल्कि पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड की 48-50 विधानसभा सीटों पर कुर्मी वोट को 2027 के लिए लॉक करने की तैयारी है।
*विपक्ष (SP) का काउंटर प्लान -*
*1. अखिलेश का काशी से शंखनाद:* सूत्रों की मानें तोसपा प्रमुख अखिलेश यादव 31 अक्टूबर को ही वाराणसी के रोहनिया और सेवापुरी से चुनावी अभियान शुरू करेंगे।
*2. 1 लाख पटेल वोट पर नजर:* वाराणसी की 5 विधानसभा सीटों पर 1 लाख से ज्यादा पटेल वोटर हैं। इसी को साधने के लिए पूर्व मंत्री *सुरेंद्र पटेल को पूरी जिम्मेदारी* दी गई है।
*3. गैर-यादव OBC पर सेंधमारी:* SP की रणनीति साफ है – गैर-यादव OBC, खासकर पटेल समुदाय में पकड़ बनाकर BJP के सामाजिक समीकरण को तोड़ना।
