बिपिन कटियार खबर दस्तक.in 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कुर्मी वोट बैंक को साधने के लिए बड़ा प्लान तैयार कर लिया है। पार्टी सरदार पटेल जयंती को बड़े सियासी मौके के तौर पर इस्तेमाल करेगी। इसके तहत *बीजेपी OBC मोर्चा 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में बड़ा अभियान चलाएगा।*
*सत्ता का प्लान:* अभियान के जरिए पंकज चौधरी और जगदीश पटेल जैसे कुर्मी नेताओं को आगे कर कुर्मी समाज को एकजुटकिया जाएगा। लक्ष्य है पूर्वांचल, अवध, रुहेलखंड, तराई और बुंदेलखंड की 50-60 सीटों पर पकड़ मजबूत करना।
*विपक्ष का काउंटर:* उधर सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव भी *31 अक्टूबर को वाराणसी के रोहनिया से* सरदार पटेल जयंती पर चुनावी शंखनाद करने वाले हैं। सपा का दावा है कि सबसे ज्यादा कुर्मी-पटेल सांसद उसी के पास हैं।
UP में कुर्मी आबादी है और OBC में यादवों के बाद सबसे बड़ी है, इसलिए 2027 का रास्ता इसी वोट बैंक से होकर निकलेगा।
