खबर दस्तकारों.in आज दिनांक 20.10.2026 को *पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल* द्वारा *थाना पनकी* का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक, मालखाना, हवालात, कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर एवं पुलिस कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाना परिसर में स्थापित *महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल कार्यालय* का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पुलिस आयुक्त महोदय ने जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाने, फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनने तथा उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान *अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री योगेश कुमार* भी उपस्थित रहे।
#KanpurPolice #UPPolice
