
सचिन तेंदुलकर के वनडे में सबसे ज्यादा रनों से लेकर रोहित शर्मा की 264 रन की ऐतिहासिक पारी तक वनडे क्रिकेट में यूं तो कई रिकॉर्ड्स बने हैं, जिनका टूटना नामुमकिन सा लगता है, लेकिन इतिहास में अब तक सिर्फ 13 ही ऐसे बल्लेबाज हुए, जिन्होंने पारी की शुरुआत की और अंत तक नाबाद रहे. आपको जानकार हैरानी हो सकती है कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा जैसे वनडे के महारती बल्लेबाज इस लिस्ट का हिस्सा नहीं हैं. 1994 में ऐसा पहला बार हुआ था, जब ओपनिंग करने उतरा बल्लेबाज पारी के अंत तक नाबाद रहा. आइए जानते हैं इस अनोखे क्लब में शामिल क्रिकेटर्स के बारे में…
1994 में पहली बार…
1994 में जिम्बाब्वे और इंग्लैंड के बीच खेले गए एक वनडे मुकाबले में ग्रांट फ्लॉवर और एंडी फ्लॉवर ओपनिंग करने उतरे थे. एक तरफ जिम्बाब्वे के विकेट गिरने के सिलसिला जारी रहा, लेकिन ग्रांट ठीके रहे और पारी के अंत में नाबाद लौटे. वनडे में यह पहली मौका था, जब कोई बल्लेबाज ओपनिंग करते हुए नाबाद लौटा. जिम्बाब्वे की टीम 49.3 ओवर में 205 रन पर सिमट गई थी. ग्रांट फ्लॉवर ने 143 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए थे. यह मैच जिम्बाब्वे ने 13 रन से अपने नाम किया था.
