लखनऊ l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)–2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की l इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ कर्तव्यों के निर्वहन का आह्वान किया तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
