खबर दस्तक .in*कानपुर नगर।* यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने डायवर्जन प्रेस-नोट जारी किया है।
हमीरपुर-घाटमपुर सेक्शन के मध्य स्थित घाटमपुर रेलवे क्रासिंग (रेलवे समपार संख्या-60 रेलवे किमी 1393/17-18) पर मरम्मत कार्य होने के दृष्टिगत घाटमपुर-जहानाबाद मार्ग पर यातायात व्यवस्था हेतु थाना क्षेत्र घाटमपुर में *दिनांक 05.10.2026 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 06.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक तथा दिनांक 06.10.2026 को रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 07.10.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक* रूट डायवर्जन निम्नवत प्रभावी रहेगा-
*डायवर्जन व्यवस्था*
– फतेहपुर, चौडगरा, जहानाबाद से आने वाले सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर व मूसानगर की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे सभी प्रकार के वाहन परास मोड़ से बाएं मुड़कर सीधा आनूपुर मोड़ से दाहिनें मुड़कर घाटमपुर चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– कानपुर नगर/नौबस्ता से आने वाले सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा, जहानाबाद की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर चौराहा से सीधा आनूपुर मोड़ से बाएं मुड़कर परास चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– जनपद हमीरपुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा, जहानाबाद की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे सभी प्रकार के वाहन आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
– मूसानगर की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर चौराहा से फतेहपुर, चौडगरा, जहानाबाद नहीं जा सकेंगे। ऐसे सभी प्रकार के वाहन घाटमपुर चौराहा से दाहिनें मुड़कर आनूपुर मोड़ से बाएं मुड़कर परास चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
यातायात पुलिस ने पत्रकार बंधुओं, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल एवं टैक्सी यूनियन से अनुरोध किया है कि उक्त यातायात निर्देशों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
किसी भी असुविधा की स्थिति में *ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340* और *ग्रीन कॉरिडोर सेल: 9454402413* पर संपर्क करें।
