खबर दस्तक.in।* अपना दल (कमेरावादी) की वरिष्ठ नेता एवं सिराथू विधायक *डॉ. पल्लवी पटेल 23 अक्टूबर 2026 को घाटमपुर की धरती पर* कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ रही हैं।
इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
अपना दल (कमेरावादी) कानपुर नगर की जिलाध्यक्ष *प्रियंका कटियार* ने बताया कि यह हम सभी साथियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों से अपील की है कि आइए, हम सभी मिलकर इस कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
