खबर दस्तक .in समाजसेवी केदारनाथ सचान * को *राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर, कुर्मी क्षत्रिय महासभा लखनऊ* बनाए जाने पर उनके निज निवास रतनलाल नगर में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कुर्मी परिवार समागम की कानपुर नगर इकाई टीम द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
स्वागत करने वालों में *आशीष सचान अध्यक्ष कानपुर व्यापार मंडल, डॉ यशवंत कटियार निदेशक आदर्श आई हॉस्पिटल , एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद वर्मा संयोजक सामाजिक न्याय मोर्चा, बी डी सचान पूर्व जिला अध्यक्ष सरदार सेना कानपुर नगर, राजेश सचान स्टेनो पीडब्ल्यूडी कानपुर नगर, प्रोफेसर सीपी सचान सदस्य सरदार पटेल सेवा संस्थान कानपुर नगर, प्रमोद सचान अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर नगर इकाई, दिलीप सचान ट्रांसपोर्टर, सुरेश सचान , राजकुमार सचान आदि मौजूद रहे।
सभी ने अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा माला पहनाकर केदारनाथ सचान जी का सम्मान किया। इस अवसर पर केदारनाथ सचान जी द्वारा वहां आए हुए सभी सम्मानित जनों का मुंह मीठा कराकर, ड्राई फ्रूट तथा फल खिलाकर सभी का आभार व्यक्त किया गया।
