खबर दस्तक.in । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नई दिल्ली में *INDIA CHEM के 14वें संस्करण* के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई।
यह आयोजन *22-24 अक्टूबर 2026 को मुंबई के बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर* में आयोजित किया जाएगा।
इस वर्ष की थीम है- *“Advantage BHARAT: An Emerging Global Chemicals Hub” (उभरता हुआ वैश्विक रसायन हब – भारत का सामर्थ्य)।*
रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स विभाग तथा FICCI द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला द्विवार्षिक INDIA CHEM आज उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, निवेशकों, शोधकर्ताओं एवं अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाकर रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स क्षेत्र के भविष्य को आकार देने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।
इस महत्वपूर्ण पहल को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं इस मेगा आयोजन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएँ।
