बिपिन कटियार खबर दस्तक.in उत्तर प्रदेश में 8 वर्षों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने 2 अक्टूबर अहिंसा दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री *अनुप्रिया पटेल* से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगति सहित अन्य मांगों को लेकर न्याय की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने अभ्यर्थियों की बात गंभीरता से सुनने के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान अभ्यर्थी ने कहा कि आज शांति दिवस (अहिंसा दिवस) होने के कारण उन्होंने कोई उग्र प्रदर्शन या घेराव नहीं किया। गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात मंत्री जी के समक्ष रखी है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 2018 की इस भर्ती में आरक्षण घोटाला हुआ था, जिसकी लड़ाई वे पिछले 8 सालों से लड़ रहे हैं। हजारों अभ्यर्थी आज भी सड़क पर हैं और सरकार से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
